Stretch Marks remove after pregnancy at home/ स्ट्रेच मार्क्स

स्ट्रेच मार्क्स को ऐसे करे कम




बढती उम्र के साथ हमारे शरीर का आकार भी बदलता जाता हैं लेकिन किसी वजह से हमारे शरीर की मांसपेशियों में तेजी से बदलाव आने लग जाये तो ऐसी स्थिति जन्म देती हैं त्वचा पर आये अनचाहे स्ट्रेच मार्क्स को | स्ट्रेच मार्क्स हमारे शरीर की ऊपर त्वचा पर खिचाव आने के कारण बनना शुरू होते हैं 

महिलाओं में अक्सर प्रेगनेंसी के समय शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं और ज्यादातर लोगों में यह Puberty के दौरान बनना शुरू होते हैं वैसे तो स्ट्रेच मार्क्स हमारी त्वचा एवं शरीर दोनों के लिए बिल्कुल भी हानिकारक नहीं है लेकिन फिर भी यह हमारी त्वचा की खूबसूरती को कम करते हैं|

शरीर पर मौजूद स्ट्रेच मार्क्स को तेजी से कम करने के लिए हम बात करेंगे ऐसी आसान और घरेलू उपचार की जिनके रोजाना इस्तेमाल से पुराने स्ट्रेच मार्क्स भी तेजी से हल्के होते नजर आयेगें|


घरेलू नुस्खे


1• किसी भी नुस्खे का कम समय में ज्यादा असर हो इसके लिए बहुत जरूरी है उसका इस्तेमाल रोजाना किया जाये और रोजाना इस्तेमाल करने के लिए तेल (Oil) का  Use करना सबसे आसान और असरदार होता हैं स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए जो  Oil हमे बनाना है उसके लिए हमें जरूरत होगी 

• नारियल तेल
• नीबू छिलके
• एलोवेरा जेल
• विटामिन E oil
• लौंग

शरीर पर किसी भी तरह की Fine Linens, झुर्रियाँ या ढीली त्वचा होने पर लौंग का इस्तेमाल करना बहुत अधिक फायदेमंद होता हैं लौंग हमारी त्वचा का ब्लड सरक्युलेशन बढाती हैं जो दाग, धब्बो को तेजी से ठीक करती है |




इस "Oil" को बनाने के लिए ताजे एलोवेरा का जेल निकाल ले नीबू को छिले की सहायता से छिल ले इसके ऊपरी सतह के छिलकों का उपयोग करना है आधा कप नारियल के तेल में इन चीजों को मिलाकर धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट के लिए पकाये  फिर गैस बंद करके इसमें 5 से 6 लौंग डालकर इसे आधा घंटे के लिए ठण्डा होने के लिए छोड़ दे| इस प्रकार यह नुस्खा तैयार हो जायेगा इसे छानकर किसी जारी में भरकर रखने ले एवं इस तेल से स्ट्रेच मार्क्स पर रोजाना 10 मिनट मसाज करे और रातभर लगा हुआ छोड़ दे ऐसा लगातार करने से आपको स्ट्रेच मार्क्स ठीक होते नजर आयेंगे


2• Glycolic Acid


शरीर में किसी भी तरह के स्ट्रेच मार्क्स / Scare Marks दाग, धब्बे को हटाने के लिए Glycolic Acid सबसे अधिक फायदेमंद होता हैं इसलिए ऐसी चीजें जिनमें Glycolic Acid की मात्रा अधिक हो वह सभी स्ट्रेच मार्क्स  कम करने में बहुत अधिक उपयोगी होती हैं|

गन्ने का रस, टमाटर, पपीता और दही इन सारी चीजों  में Glycolic Acid की मात्रा अधिक होती हैं इसलिए इनका सेवन करने के साथ- साथ स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करने के लिए भी किया जाता हैं|
गन्ने का रस जितना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता हैं उतना त्वचा के लिए भी उपयोगी होता हैं गन्ने के रस से , धब्बे  झुर्रियाँ पूरी तरह से ठीक की जा सकती हैं|


(i) गन्ना एंव टमाटर रस


गन्ने के रस में टमाटर का रस मिला ले फिर इससे  स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर हल्के हाथों से 10 से 15 मिनट के लिए मसाज करें फिर आधे घंटे के बाद Normal पानी से धो दे ऐसा रोजाना करने से गहरे स्ट्रेच मार्क्स भी ठीक होने लग जाते हैं|





(ii) पपीता एवं दही


इसे बनाने के लिए पपीते के साथ दही या एलोवेरा जेल मिलाकर आप अपने स्ट्रेच मार्क्स पर इस्तेमाल कर सकते हैं रोजाना पपीते का इस्तेमाल करने से हमारी त्वचा की इलास्टिक बढती जाती हैं और स्ट्रेच मार्क्स समय के साथ गायब होते हुए नजर आते हैं |






3• अरंडी तेल एवं विटामिन ए


 स्ट्रेच मार्क्स के लिए अरंडी (Castor oil) तेल एवं विटामिन ए oil  यह दोनों भी बहुत अधिक उपयोगी है Vitamin "A" capsule आपको किसी भी मेडिकल स्टोर पर कम दामो में आसानी से मिल जायेगें 





https://www.amazon.com/100-Pure-Castor-Oil-Moisturizes/dp/B0734849YK

जितनी मात्रा में विटामिन ए  Oil लिया है उससे दुगनी मात्रा में अरंडी का तेल मिलाये दोनों को अच्छी तरह मिलाकर शरीर में स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर 10 से 15 मिनट के लिए मालिश करें और आधे घंटे के बाद ठणडे पानी से धो ले | इस तेल को दिन की जगह रात को लगाकर सो जाये तो अधिक फायदा मिलेगा 

Note; अगर आप अच्छे परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं तो किसी भी नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर भाप जरूर ले| इसके लिए गर्म पानी में एक कपड़ा भिगोकर 
स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर 5 से 7 मिनट सिकाई कर ले ऐसा करने से हमारी त्वचा नरम हो जाती हैं जिससे किया गया कोई भी नुस्खा हमें अधिक फायदा पहुचाता हैं 

आपको दी गयी जानकारी आपके लिए फायदेमंद होगी|

धंयवाद



Post a Comment

0 Comments